विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित
साफ़-सफाई, मच्छर रोधी गतिविधियों और लू से बचाव पर रहेगा जोर
हरदोई (आरएनआई) डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक स्वामी विवेकानंद बैठक सभागार कलेक्ट्रेट हरदोई में आयोजित हुई | 01 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में जिला अधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को माइक्रोप्लान के अनुसार समय से सभी गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए | बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रत्येक दिन नगर निकायों में फागिंग की जाये। जहां पर प्रधानों की उपस्थिति संवेदीकरण बैठक में कम रही वहां पुनः बैठक करें।
आपने बताया कि इस वर्ष मार्च से जून माह तक तेज गर्मी एवं लू चलने का एलर्ट जारी किया गया है | इसलिए लू से बचाव के लिए सभी विभाग अपने स्तर से संभव प्रयास करें | सभी ग्रामों तथा शहरी इलाकों में पीने के पानी तथा शेल्टर्स की की समुचित व्यवस्था की जाए | मेडिकल कॉलेज व सौ शैय्या सहित सभी सीएचसी पर लू के रोगियों हेतु विशेष वार्ड बनाए गए हैं।आबादी वाले क्षेत्रों से सूकरबाड़ों को दूर रखा जाए, झाड़ियों की कटाई तथा नालियों की साफ़-सफाई कराई जाए | सभी विभागों से माइक्रोप्लान प्राप्त हो गये है तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भवनाथ पाण्डेय, सहयोगी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो के अधीक्षक ,डब्ल्यू एच ओ,यूनीसेफ के प्रतिनिधियों के साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)