रोटी बैंक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री राम चंद्र जी का जन्मोत्सव
हाथरस (आरएनआई) निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा श्री राम नवमी के पावन अवसर पर रोटी बैंक, गांधी तिराहा, हाथरस में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री रामचंद्र जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा भाव से भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात पंचामृत स्नान की विधि संपन्न हुई, जिसमें दूध, दही, शहद , घी और बूरे से पंचामृत तैयार कर भगवान श्री राम का अभिषेक किया गया। इस दौरान वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। पंचामृत स्नान के उपरांत सभी सदस्य रोटी बैंक परिसर में एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से श्री राम रक्षा स्तोत्र और राम स्तुति का पाठ किया गया। भजनों और स्तुतियों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और सभी उपस्थित जन भगवान श्री राम की भक्ति में लीन हो गए। इस अवसर पर भक्ति गीतों ने सभी के मन को आनंद और शांति से भर दिया।कार्यक्रम के अंत में रोटी बैंक पर प्रतिदिन की भाँति भोजन वितरण किया गया एवं संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भगवान श्री राम चंद्र जी के चरित्र एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्गो एवं मानव मूल्यों का अनुसरण करने के लिए समर्पित किए गए है । इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल , सह सचिव तरूण राघव , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग , आशीष अग्रवाल , सतेंद्र मोहन , डॉ रंगेश शर्मा , अवधेश कुमार बंटी , टेकपाल कुशवाह , आलोक अग्रवाल , सुनील कुमार , तनिष्क अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

