पशुपालन एवं डेयरी विभाग सागर की संयुक्त संचालक सस्पेंड
सागर (आरएनआई) सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जांच में पाया गया कि डॉ. दीवान ने लगभग तीन माह तक अनियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए वेतन आहरित किया। साथ ही उनके पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के अभाव में सागर संभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति भी संतोषजनक नहीं रही।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई की गई।
कमिश्नर की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)