उत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, हाईवे बंद, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Tuesday, July 28, 2026 - 14:23
0
उत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, हाईवे बंद, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी वर्षा और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को एहतियातन दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया है।

लगातार बारिश के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से बंद हो गए हैं। कई इलाकों में मलबा और बड़े पत्थर गिरने से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। उफनती नदियों और नालों के कारण कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाना पड़ा। हालात को देखते हुए चार जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने बताया कि यात्रा मार्गों पर लगातार भूस्खलन और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा आज और कल के लिए स्थगित की गई है। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

इस बीच देहरादून के नंदा की चौकी के पास करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल पहली ही मानसूनी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। पुल की एप्रोच रोड धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं रेंजर्स ग्राउंड समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User