कलेक्टर कन्याल की समीक्षा बैठक: 100 करोड़ लक्ष्य पर फोकस, टीम वर्क पर जोर

Friday, April 17, 2026 - 20:48
Updated: 4 months ago
0
कलेक्टर कन्याल की समीक्षा बैठक: 100 करोड़ लक्ष्य पर फोकस, टीम वर्क पर जोर

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक के 100 करोड़ के लक्ष्य, प्रोग्रेसिव विजन, नवाचारपूर्ण कार्यप्रणाली एवं “सहकार से समृद्धि” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित करते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक में सकारात्मक एवं ग्राहक-हितैषी वातावरण का निर्माण किया जाए, जिससे खाताधारकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाई जाए, ताकि उनका लाभ आमजन को मिल सके।

बैठक में अमानत वृद्धि के लक्ष्य एवं उसकी पूर्ति, समिति स्तर पर मांग वसूली, तथा कृषक हित से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत वसूली की तुलनात्मक समीक्षा भी विस्तारपूर्वक की गई। अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीआरसीएस मुकेश जैन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के सीईओ आर.एस. भदौरिया सहित समस्त शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User