सीसीटीवी फुटेज ने खोली पुलिस कार्रवाई की पोल, रिटायर्ड डीएसपी सिकरवार पर दर्ज मामला न्यायालय में क्वैश
शिवपुरी। (आरएनआई) देशभक्ति जनसेवा की लाइन पर काम करने वाली पुलिस दवाब में आकर किसी पर भी झूठा मामला दर्ज कर सकती है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि शिवपुरी के रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार पर जो मामला दर्ज किया गया था, वो न्यायालय में क्वैश हो गया। मामला निरस्ती में वो फुटेज काम आए, जिसमें घर के अंदर शांतिपूर्ण बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में शिवपुरी पुलिस को हाईकोर्ट से भी कड़ी फटकार लगाई गई है।
ज्ञात रहे कि झिरना मंदिर के पास रेत से भरा डंपर तत्कालीन सतनबाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने पकड़कर जब्त किया था। उस डंपर को छुड़वाने के लिए मंदिर के पुजारी व अन्य लोग माधव सिंह के पिता रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के पास बातचीत करने उनके घर आए थे। चूंकि सिकरवार के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसलिए पुजारी व उनके साथ आए लोगों के साथ हुई बातचीत एवं चाय नाश्ते के वीडियो भी बन गए थे। चूंकि सुरेश सिकरवार ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि मैं अपने बेटे के काम में कोई हस्तक्षेप नहीं करता।
इसके बाद रेत माफिया के समर्थकों ने यह कहते हुए सतनबाड़ा के पास हाइवे पर चक्काजाम के दिया था कि मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट एवं अभद्रता की गई थी। जबकि उसी समय सिकरवार ने अपने घर की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी थीं, जिसमें शांतिपूर्ण बातचीत चलते दिख रही थी। बावजूद इसके पुलिस ने दवाब में आकर रिटायर्ड डीएसपी सिकरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। जब यह मामला न्यायालय में पहुंचा, तो उस घटना के साक्ष्य प्रस्तुत करते ही दर्ज की गई एफआईआर क्वेश कर दी गई। इस मामले में तो सिकरवार के घर पे सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसमें सच्चाई सामने आ गई, लेकिन यदि यह साक्ष्य नहीं होते, तो फिर पुलिस की कार्यवाही को ही सही माना जाता, जो कि पूरी तरह से झूठी और गलत थी।
गौरतलब है कि बीते रोज ग्वालियर हाईकोर्ट में शिवपुरी पुलिस की मुखिया की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करते हुए तल्ख टिप्पणी भी की है। न्यायालय ने पुलिस की काम करने की प्रक्रिया पर संदेह जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे ऐसे लगाए जाएं, जिसमें पूरा परिसर उसमें कवर होता हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)