ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट, पुष्पक और परिमल टैंकर सुरक्षित निकले

Thursday, March 12, 2026 - 11:25
0
ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट, पुष्पक और परिमल टैंकर सुरक्षित निकले

पश्चिम एशिया (आरएनआई): पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बीच क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच यह संघर्ष अब तेरहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। खासतौर पर होर्मुज जलसंधि के आसपास जहाजों पर हमलों की खबरों से पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता टकराव वैश्विक राजनीति के लिए बड़ा संकट बनता दिखाई दे रहा है। भारत सरकार ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर उसकी पैनी नजर बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, एस. जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्दुल्ला अब्बास अराघची के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान ने होर्मुज जलसंधि से गुजरने के लिए दो भारतीय तेल टैंकरों — पुष्पक और परिमल — को अनुमति दे दी। दोनों जहाज सुरक्षित रूप से इस मार्ग से निकल गए, जिससे भारत के लिए बड़ी राहत की स्थिति बनी है।

इसी बीच कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह देश के दक्षिणी क्षेत्र में एक दुश्मन ड्रोन ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। मंत्रालय के अनुसार इस हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले से इमारत और आसपास की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

वहीं मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई है।

पेजेशकियन के अनुसार मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता यह है कि ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता दी जाए, युद्ध में हुई क्षति के लिए मुआवजा दिया जाए और भविष्य में किसी भी प्रकार के हमले को रोकने के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी प्रदान की जाए। उनका कहना है कि यह युद्ध तथाकथित “जायनिस्ट शासन” और अमेरिका की शुरुआत का परिणाम है और तभी समाप्त हो सकता है जब इन शर्तों को स्वीकार किया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User