कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में फेल मिले अग्निशमन सिलिंडर, आग लगने पर एक भी नहीं चला; छात्रों ने बुझाई आग

Friday, September 11, 2026 - 23:53
0
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में फेल मिले अग्निशमन सिलिंडर, आग लगने पर एक भी नहीं चला; छात्रों ने बुझाई आग

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे स्थित पीएचडी लाइब्रेरी की छत पर बने स्टोर रूम में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के समय स्टोर रूम के पास अग्निशमन सिलिंडर मौजूद थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर इनमें से एक भी काम नहीं आया। इसके बाद छात्रों ने खुद प्रयास कर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बच गया।

बताया गया कि जिस समय स्टोर रूम में आग लगी, उस दौरान पीएचडी लाइब्रेरी और सेंट्रल लाइब्रेरी में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी देर रात तक खुली रहती है, ऐसे में आग लगने की घटना ने परिसर में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आग तेजी से फैलने के कारण स्टोर रूम में रखा पुराने एसी का सामान, किताबें, नोट्स, बिजली के तार और अन्य सामग्री इसकी चपेट में आ गई। स्टोर रूम के आसपास विश्वविद्यालय की बिजली व्यवस्था से जुड़े मोटे तार और पाइप भी गुजर रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

छात्रों का कहना है कि आग बुझाने के लिए मौके पर रखे अग्निशमन सिलिंडर जरूरत के समय काम नहीं आए। छात्रों के मुताबिक वहां आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी नहीं थी और अग्निसुरक्षा के उचित इंतजामों का अभाव दिखाई दिया। ऐसे में विद्यार्थियों ने स्वयं प्रयास कर आग को फैलने से रोका।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों ने मांग की है कि परिसर में रखे सभी अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराई जाए और जहां जरूरत हो वहां पर्याप्त संख्या में चालू हालत में उपकरण एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User