अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Friday, September 4, 2026 - 17:00
Updated: 12 hours ago
0
अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिले में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक आवागमन से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने कहा है कि तेज बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियाओं और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। जर्जर भवनों के आसपास न जाएं तथा विद्युत तारों और खंभों से पर्याप्त दूरी रखें।

जिले में कहीं जलभराव, मकान गिरने या किसी अन्य अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की गई है।

जिला कंट्रोल रूम, गुना: 07542-250415

नगरपालिका कंट्रोल रूम, गुना: 9754507311, 9039815644, 7697252077

होमगार्ड कंट्रोल रूम: 07542-252266, 9425762487

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User