‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’: 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी गाना
मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती के मौके पर उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गीत ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ रिलीज किया गया। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक विशेष म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म ‘ओम का हरि’ के इस गीत को जारी किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
मेकर्स के मुताबिक, आशा भोसले ने वर्ष 2023 में फिल्म ‘ओम का हरि’ के लिए इस गीत की रिकॉर्डिंग की थी। उस समय उनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी। बताया गया कि यह उनके किसी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किए गए आखिरी गीतों में से एक है।
गीत की रिकॉर्डिंग के दौरान मेकर्स ने आशा भोसले का एक बीटीएस वीडियो भी शूट किया था। म्यूजिक लॉन्च के दौरान यह वीडियो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दिखाया गया। वीडियो में आशा भोसले गीत की तारीफ करती और उसकी रिकॉर्डिंग को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आईं।
गीत के बारे में बात करते हुए आशा भोसले ने बताया था कि निर्देशक ने उन्हें फोन कर गाना भेजा था। गाना सुनते ही उन्होंने इसे रिकॉर्ड करने के लिए हामी भर दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें गीत इतना पसंद आया कि वह उसे बार-बार गुनगुनाती रहती थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)