राजस्थान निकाय चुनाव: नागौर में 72.12% मतदान, बूंदी में 60.49%; कई जगह हंगामे की खबर
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। राज्य के 39 जिलों में आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में 5,393 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
मतदान के बीच भीलवाड़ा में कथित फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ, जबकि बाड़मेर में बूथ के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति जताई। हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
दोपहर 3 बजे तक नागौर जिले में 72.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर परिषद नागौर में 72.12 प्रतिशत, मूंडवा नगरपालिका में 67.12 प्रतिशत, कुचेरा में 66.77 प्रतिशत, बासनी में 62.73 प्रतिशत और जायल में 71.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
बूंदी में दोपहर 3 बजे तक मतदान की स्थिति
बूंदी नगर परिषद में 57.46 प्रतिशत, देई नगरपालिका में 68.13 प्रतिशत, इंद्रगढ़ नगरपालिका में 73.99 प्रतिशत और केशवरायपाटन नगरपालिका में 67.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चारों निकायों में कुल मतदान 60.49 प्रतिशत रहा।
अन्य जिलों में मतदान
बांसवाड़ा में दोपहर 3 बजे तक 54.03 प्रतिशत और डूंगरपुर में 52.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
सिरोही जिले में आबूरोड नगरपालिका में 61.72 प्रतिशत, शिवगंज में 61.20 प्रतिशत और मंडार में 71.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य में कई मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)