दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे के बाद अवैध निर्माण पर सख्ती, रेखा गुप्ता ने एमसीडी को दिए बुलडोजर चलाने के निर्देश

Wednesday, September 9, 2026 - 16:52
0
दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे के बाद अवैध निर्माण पर सख्ती, रेखा गुप्ता ने एमसीडी को दिए बुलडोजर चलाने के निर्देश

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सत्य निकेतन में ढही इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को भी गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को राजधानी में अवैध और खतरनाक निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सत्य निकेतन के अलावा शाहदरा, लक्ष्मी नगर समेत कई इलाकों में भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पीजी-हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के पीजी, हॉस्टल और किराए के मकानों में रहने वाले लाखों छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने सभी एसीपी और थानों के एसएचओ को छात्र बहुल इलाकों में जाकर छात्रों से सीधे संवाद करने और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेने को कहा है।

20 सितंबर तक देनी होगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

प्रशासन ने इस अभियान को महज औपचारिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रखने का फैसला किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को 20 सितंबर तक इस संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों से छात्र बहुल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन का फोकस अब राजधानी में अवैध निर्माण की पहचान, खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई और पीजी-हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User