आज पहली बार अशोकनगर में बिल्डिंग मटेरियल के फड़ों पर बड़ी कार्यवाही हो रही है

Wednesday, October 15, 2025 - 16:59
Updated: 11 months ago
0
आज पहली बार अशोकनगर में बिल्डिंग मटेरियल के फड़ों पर बड़ी कार्यवाही हो रही है

अशोकनगर (आरएनआई) सुबह के समय राजस्व मीनिंग पुलिस की संयुक्त टीम नये बस स्टैंड के पास संचालित होने वाले भसूआ, गिट्टी, ईंट के फड़ों पर पहुंची, जहां पर उन्होंने सभी रास्तों पर पुलिस के वाहन रख दिए और अंदर जो भी वाहन एवं समान है उसे अपने कब्जे में ले लिया गया है। उक्त कार्यवाही कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में शुरू की गई है। लगभग 77 के करीब ट्रैक्टर ट्रॉली थे जिन्हें जप्त कर देहात थाने में भेजा जा रहा है। इसी के साथ 5 से 6 ट्रक और कुछ जेसीबी एवं क्रेन मशीन भी रखी हुई थी प्रशासन में सभी को अपने कब्जे में कर लिया है। 

 

जप्त किए गए सभी वाहनों को देहात थाना परिसर में रखवाया जा रहा है जिन्हें नगर पालिका और कोटवारों के माध्यम से एक-एक कर भेजे जा रहे हैं। मौके पर एसडीएम बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव, अशोकनगर तहसीलदार भारतेंदु यादव, नायब तहसीलदार शंभू मीना सहित कई पटवारी और मीनिंग की टीम मौजूद है। साथ ही माइनिंग की टीम लगती भी कार्यवाही में जुट गई है। हालांकि एक साथ इतनी बड़ी कार्यवाही को लेकर फड़ संचालक एवं काम करने वाले लोग विरोध करने भी आए लेकिन प्रशासन के कड़े रवैया के कारण वे लोग विरोध नहीं कर पाए। 

 

हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है वह इस मामले में अधिक कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। आगे किस प्रकार की कार्यवाही होगी वह भी कलेक्टर के आदेश अनुसार होगी। कुछ देर बाद भाजपा नेता भी मौके पर पहुंची और अधिकारियों से उनके ट्रैक्टर और सामान जप्त न करने की बात की, लेकिन उन्होंने कलेक्टर के निर्देश होने का हवाला देते हुए अपनी कार्यवाही निरंतर जारी रखी।

 

बता दें, बस स्टैंड पर लंबे समय से फल संचालित हो रहे थे यहां पर अक्सर ही धूल के गब्बर उड़ते रहते हैं जिससे लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User