इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल स्टोर से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख का माल बरामद

Tuesday, September 8, 2026 - 23:31
0
इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल स्टोर से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख का माल बरामद

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में कार्यवाहियों की जा रही हैं। इसी क्रम में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के इण्डस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रीकल्स दुकान से हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए वायर सहित घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई हैं । 

उल्लेखनीय है कि फरियादी नीरज कुमार निवासी सांई टाउनशिप बी.जी. रोड गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गुना कुशमौदा के इण्डस्ट्रियल एरिया में प्रशांत इलेक्ट्रीकल्स पर सीनियर इंजीनियर के रुप में कार्यरत है। 18-19 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान की शटर का ताला तोडकर स्टोर से कॉपर केबिल, एल्यूमीनियम तार एवं कुछ अन्य सामग्री चोरी कर ली गई । उसकी रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 771/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

  कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । साथ ही तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन प्रयास किए गए । इसी दौरान गत दिनांक 07 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की उक्त बारदात को अंजाम देने में दो संदेहियों सौरभ पुत्र राजेश सिकरवार उम्र 29 साल निवासी बलवंतनगर गुना एवं राहुल उर्फ बंटी पुत्र देवीलाल कुशवाह उम्र 26 साल निवासी नजूल कालोनी, गुना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ में दोनों ने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । जिससे प्रकरण में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अधजली स्थिति में चोरी का करीब 30 किलोग्राम कॉपर वायर एवं 31 किलोग्राम एल्युमीनियम वायर बरामद किए जाने के साथ ही घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकिल सहित करीबन 01 लाख रुपये मूल्य का मशरुका बरामद किया गया है ।  

  कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्ठूलाल बिसोरिया, सउनि गिर्राज जाटव, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक देवेन्द्र नरुका एवं आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।

               गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं।

 चोरी, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User