गुना में जहरीली शराब पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹56 हजार की अवैध मदिरा जब्त; उठे बड़े सवाल
कलेक्टर गुना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त चांचौड़ा के प्रभारी एल.आर.करोसिया द्वारा ग्राम खेजड़ा कला रानी एवं बीनागंज बायपास पर दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A, 34(1)F एवं 49(A) के तहत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में कुल 18 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 350 कि.ग्रा. गुड़ लाहन बरामद किये गये, लाने की असमर्थता के कारण गुड़ लाहन को सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 56000 रुपये है। साथ ही आबकारी दुकानों का निरीक्षण एवं होटल ढावो की सघन चैकिंग की गयी।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह आबकारी आरक्षक दिनेश कुमार राठौर महिला जेम्मा एक्का, टीना वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)