सिविल अस्पताल में मरीज से अभद्रता का आरोप, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
आरोन। सिविल अस्पताल आरोन में उपचार कराने पहुंचे मरीज के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मरीज का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा पर्चे पर लिखी गई दवाइयां लेने के लिए जब वह दवा वितरण केंद्र पहुंचा, तो वहां मौजूद अटेंडर द्वारा कथित तौर पर उसके साथ बत्तमीजी एवं अकड़ के साथ बातचीत की गई।
मरीज के अनुसार, दवा वितरण केंद्र पर मौजूद अटेंडर धर्मबीर अहिरवार द्वारा पर्चे में लिखी दवाइयां देने से कथित रूप से मना किया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को यदि दवा लेने के लिए भी इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े, तो अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के प्रति जिम्मेदार कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर जवाबदेही किसकी है?
मरीज ने पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से करने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मरीज के लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)