हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहपऊ में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता
हाथरस, 15 अगस्त 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के अंतर्गत नगर पंचायत सहपऊ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कला, कौशल एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से तैयार की गई रंगोलियों में तिरंगे और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं तथा नगर पंचायत सहपऊ की अध्यक्ष महोदया उपस्थित रहीं। अध्यक्ष महोदया ने छात्राओं की कला एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एवं प्रतिभागी छात्राओं को अध्यक्ष महोदया द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)