किश्तवाड़ में बारिश का कहर: फ्लैश फ्लड से मचैल मार्ग प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wednesday, August 12, 2026 - 17:50
0
किश्तवाड़ में बारिश का कहर: फ्लैश फ्लड से मचैल मार्ग प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

किश्तवाड़ के पाडर उपमंडल में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद कुंडहेल के पास हाकू नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव के कारण गुलाबगढ़-मचैल मार्ग का एक हिस्सा बह गया, जिससे मचैल माता यात्रा कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़क की बहाली का काम शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग को जल्द यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान हाकू नाले में अचानक पानी बढ़ने से यहां सड़क को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। पिछले कुछ समय में भी फ्लैश फ्लड के कारण इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मचैल माता के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को संवेदनशील स्थानों और नालों के आसपास जाने से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User