भदोही जिला अस्पताल के बाहर महिला का प्रसव, वीडियो वायरल होने के बाद स्टाफ पर कार्रवाई; डीएम ने की मुलाकात
भदोही। जिला अस्पताल के बाहर मुसहर समुदाय की एक महिला के प्रसव का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ द्वारा इलाज करने से मना किए जाने के बाद महिला ने अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया। घटना का करीब 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया और हंगामा मच गया।
वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें कुछ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। घटना ने अस्पताल में मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार और आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले के बाद जिलाधिकारी ने आज महिला से मुलाकात की और उसका हाल जाना। डीएम की ओर से महिला को फल की टोकरी दी गई तथा बेहतर इलाज और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। महिला को अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर महिला के साथ हुई घटना का 11 सेकंड का वीडियो सामने नहीं आता तो क्या होता? अस्पताल के बाहर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। घटना ने यह सवाल सामने रखा है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को समय पर इलाज और मानवीय व्यवहार मिलना कितना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)