मायावती का सपा पर हमला: बोलीं- वोट चाहिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके पीडीए फॉर्मूले को लेकर सवाल उठाए हैं। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा को चुनाव में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का वोट चाहिए, लेकिन टिकट देने के मामले में परिवार के लोगों और बड़े पूंजीपतियों को प्राथमिकता दी जाती है।
मायावती ने कहा कि बसपा चुनावों में अपने परिवार, रिश्तेदारों और बड़े पूंजीपतियों को टिकट देने की नीति नहीं अपनाती। उन्होंने सपा पर परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को सपा के पीडीए के दावे को समझकर सतर्क रहने की जरूरत है।
मायावती ने अपने बयान में सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों का भी जिक्र किया। उन्होंने रामगोपाल यादव को दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने और धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सपा पर सवाल उठाए। मायावती ने इन दोनों उदाहरणों के जरिए सपा की टिकट वितरण नीति पर निशाना साधा।
बसपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब, मध्यम वर्ग और कमजोर तबकों से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका देने की बात करती है। उन्होंने दलित, आदिवासी, अति-पिछड़े, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक वर्गों के साथ गरीब सवर्ण समाज के लोगों से भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क रहने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)