एचएमडी ला रहा नया कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री; भारत लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचएमडी भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टीजर वीडियो जारी कर अपकमिंग फोन की पहली झलक दिखाई है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में इसे ‘प्रो’ स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
13 सेकंड के टीजर वीडियो में फोन का रियर पैनल नजर आता है। सिल्वर फिनिश वाले इस स्मार्टफोन के किनारे गोल हैं। पीछे दो बड़े कैमरा लेंस वर्टिकल डिजाइन में दिए गए हैं, जबकि इनके नीचे एक छोटी गोल जगह में फ्लैश दिखाई देती है। कैमरा सेटअप को गोल किनारों वाले आयताकार मॉड्यूल में रखा गया है। टीजर से संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार कैमरा फीचर्स पर खास फोकस कर सकती है।
फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री
एचएमडी का नया स्मार्टफोन भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल के दौरान पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। टीजर में ‘Vibe’ शब्द के इस्तेमाल के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन एचएमडी की Vibe सीरीज का हिस्सा हो सकता है।
इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G पेश किया था। इस फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 6,000 एमएएच बैटरी, IP64 रेटिंग और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई थी।
हालांकि नए स्मार्टफोन के नाम, कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च तारीख को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एचएमडी नए फोन को भारतीय बाजार में किन फीचर्स और कीमत के साथ उतारती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)