गाय हमारी माता है, फिर गौशालाओं में ये हाल क्यों? बदायूं की घटना ने खड़े किए गो-संरक्षण व्यवस्था पर सवाल

Tuesday, September 29, 2026 - 21:40
0
गाय हमारी माता है, फिर गौशालाओं में ये हाल क्यों? बदायूं की घटना ने खड़े किए गो-संरक्षण व्यवस्था पर सवाल

उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार अपनी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट कर चुके हैं। जून 2026 में बिजनौर में उन्होंने कहा था कि गाय हमारे लिए सिर्फ पशु नहीं, बल्कि माता के समान है। वहीं, बदायूं के म्याऊ क्षेत्र से सामने आई एक रिपोर्ट ने गौशालाओं में गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

म्याऊ क्षेत्र की शारदा समिति गोशाला में 40 से 50 गोवंश की मौत का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कुछ गोवंश के बीमार होने की भी जानकारी सामने आई है। आरोप है कि मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से दफनाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया।

इस घटना के बाद गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, पानी, इलाज और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित लोगों पर क्या कार्रवाई होगी, यह भी अहम सवाल है।

सरकार की ओर से गोवंश के संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। हादसों में घायल गोवंश के लिए आपातकालीन सेवाओं और गौशालाओं में पर्याप्त व्यवस्थाओं की निगरानी पर भी जोर दिया गया है। ऐसे में बदायूं की घटना के आरोपों की जांच और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है, ताकि गोवंश की देखभाल से जुड़ी ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User