भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण; चीन को 1-0 से हराया, ओलंपिक टिकट पक्का

Friday, October 2, 2026 - 18:44
0
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण; चीन को 1-0 से हराया, ओलंपिक टिकट पक्का

जापान। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 44 साल बाद स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने गत चैंपियन चीन को 1-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न केवल एशियाई खेलों में महिला हॉकी का खिताब दूसरी बार जीता, बल्कि लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया।

मुकाबले में भारत के लिए लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद चीन ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति और गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। 

भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में अपनी 1-0 की बढ़त को कायम रखा। चीन की ओर से लगातार हमलों के बावजूद भारत ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया। गोलकीपरों के महत्वपूर्ण बचाव और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

इससे पहले भारत ने महिला हॉकी में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक 1982 में जीता था। इसके बाद टीम 1998 और 2018 में फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। अब 44 साल बाद भारत ने एक बार फिर एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण अपने नाम किया है।

इस खिताबी जीत का एक और बड़ा महत्व है। एशियन गेम्स की महिला हॉकी स्पर्धा के विजेता को लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश मिलता है। भारत की इस जीत के साथ ओलंपिक में उसकी जगह भी पक्की हो गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User