3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज बरामद, बरसाना के आश्रम से सकुशल परिजनों को सौंपा
मथुरा। वृंदावन के केली कुंज आश्रम से जुड़े चर्चित मामले में बरसाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाथरस के सादाबाद से करीब तीन महीने से लापता चल रहे 16 वर्षीय किशोर अनुज को पुलिस ने बरसाना के राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, किशोर के बरामद होने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर के मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा किशोर की तलाश की जा रही थी। बरसाना क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे आश्रम से बरामद किया। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)