भारत को 12वां स्वर्ण, लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में रचा इतिहास; पदकों की संख्या 70

Friday, October 2, 2026 - 12:57
0
भारत को 12वां स्वर्ण, लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में रचा इतिहास; पदकों की संख्या 70

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और इजाफा किया। लवलीना ने फाइनल में चीन की बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। यह जीत उनके जन्मदिन के दिन आई, जिससे उनकी उपलब्धि और खास हो गई। 

लवलीना की इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना 12वां स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। वह एशियन गेम्स में मुक्केबाजी का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई हैं। उनसे पहले 2014 में मैरी कॉम ने यह उपलब्धि हासिल की थी

फाइनल मुकाबले में बाओ जियाई ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन लवलीना ने धैर्य के साथ मुकाबला खेलते हुए काउंटर अटैक का प्रभावी इस्तेमाल किया। मुकाबले के आगे बढ़ने के साथ उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत की और आखिर में 5-0 से जीत दर्ज कर स्वर्ण अपने नाम किया।

लवलीना के स्वर्ण के साथ भारत के पदकों की संख्या 70 हो गई है। भारतीय दल के खाते में अब 12 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य पदक हैं। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User