अमेरिका: ओहायो के हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियों के शीशे टूटे; जांच में जुटीं एजेंसियां

Saturday, October 3, 2026 - 13:02
Updated: 15 hours ago
0
अमेरिका: ओहायो के हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियों के शीशे टूटे; जांच में जुटीं एजेंसियां

ओहायो। अमेरिका के ओहायो राज्य में स्थित श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वडतालधाम पर अज्ञात लोगों ने ईंटें फेंककर हमला किया। घटना में मंदिर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और परिसर को नुकसान पहुंचा। हमले के समय मंदिर के अंदर पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे। यह घटना शुक्रवार दोपहर रिचमंड हाइट्स स्थित मंदिर में हुई।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। संगठन ने बताया कि मंदिर में लगे निगरानी कैमरों की फुटेज उपलब्ध है और संबंधित अधिकारी उसकी जांच कर रहे हैं। घटना की जानकारी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई और नागरिक अधिकार विभाग को भी दी गई है।

घटना के बाद हिंदू संगठनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने रिचमंड हाइट्स की मेयर किम थॉमस और स्थानीय प्रशासन से घटना की निंदा करने की अपील की है।

HAF ने इस हमले को संभावित घृणा अपराध बताते हुए चिंता जताई है। हालांकि, अब तक पुलिस ने किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही, हमले के पीछे धार्मिक वजह होने की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका में हिंदू समुदाय अक्टूबर महीने को हिंदू हेरिटेज मंथ के रूप में मना रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हमले की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User