यूएई: कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान, बोले- हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं

Saturday, October 3, 2026 - 22:34
0
यूएई: कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान, बोले- हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं

दुबई। दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में हुई घटना के दौरान घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है। उनका अबूधाबी के अस्पताल में इलाज जारी है। भारतीय दूतावास के अनुसार, वह अच्छी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं।

इसी बीच दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की। उन्होंने पायलट के साहस, जिम्मेदारी और लोगों की जान की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

मुलाकात के बाद शेख हमदान ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि यूएई को गर्व है कि स्मित उनकी टीम, देश की कहानी और उन मूल्यों का हिस्सा हैं, जिनके लिए यूएई खड़ा है।

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान कॉकपिट में सह-पायलट और कैप्टन स्मित मच्छार के बीच घटना हुई थी। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना की जांच यूएई अधिकारियों द्वारा जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User