राधौगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; रेंजर प्रेरणा दुबे के नेतृत्व में बढ़ी निगरानी

Saturday, September 26, 2026 - 21:34
Updated: 6 hours ago
0
राधौगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; रेंजर प्रेरणा दुबे के नेतृत्व में बढ़ी निगरानी

 वन क्षेत्र की सुरक्षा और वन संपदा के संरक्षण को लेकर राधोगढ़ वन परिक्षेत्र में रेंजर प्रेरणा दुबे के नेतृत्व में वन विभाग का अमला लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने दिनाक 25/9/26 की रात्रि में गस्ती के दौरान बीट विजयपुर अंतर्गत रुठियाई -पालिका मार्ग पर चोपन नदी के पास से एक ट्रैक्टर व लकड़ी से भरी हुई ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वन अमले ने मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लिया और मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली को रेंज कैंपस राधोगढ़ में खड़ा किया गया है 

बताया गया कि रेंजर प्रेरणा दुवे के निर्देशन में वन क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि वन क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर विभाग की नजर बनी हुई है।

इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर धीरज दीक्षित के साथ वनपाल राजेश धाकड़ वनरक्षक सुनील शर्मा ,कृष्णकांत शर्मा ,कुलदीप रघुवंशी,निकेश भील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सक्रियता के चलते वन क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलती दिखाई दे रही है।

वन संरक्षण को लेकर विभागीय अमले की लगातार सक्रियता से स्थानीय स्तर पर भी वन सुरक्षा को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है। जंगल और वन संपदा की सुरक्षा के लिए मैदानी अमले की नियमित गश्त और समय पर कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User