कलेक्टर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जानकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में SIR के तहत मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जा सकेंगे। आयोग द्वारा फॉर्म-6 के साथ शपथ पत्र संलग्न करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे नागरिक अब सरलता से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते है आयोग द्वारा ऐसे छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जाने एवं नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाये जाने हेतु एक माह की अवधि दी गई है। आमजन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
बैठक के संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे, इलेक्शन सुपरवाइजर विजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)