वनकर्मियों को ई-अटेंडेंस से राहत, वनरक्षक, डिप्टी रेंजर और रेंजर को बाध्यता से किया मुक्त
कार्यालय में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही सख्ती के बीच वन मुख्यालय ने वन विभाग के वन क्षेत्रपाल , उपवनक्षेत्रपाल,वनपाल एवं वनरक्षकों को ई अटेंडेंस की बाध्यता से मुक्त रखा गया है वनकर्मियों की फील्ड ड्यूटी को देखते हुए वन मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है l
संघ के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि वनकर्मियों के लिए कुछ जिलों में ई अटेंडेस को लागू किया गया था जिसका संगठन के द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था जिसके बाद अब वन मुख्यालय के द्वारा फील्ड कर्मचारियों को ई अटेंडेंस की बाध्यता से मुक्त रखा गया है जिसका संगठन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया

जिसमे प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख शुभ रंजन सेन साहब का भोपाल वन मुख्यालय पर मध्य प्रदेश वन एवं प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ की ओर से प्रांत अध्यक्ष राम यश मौर्य प्रांतीय महासचिव चेतन कुमार आर्य,प्रांतीय सचिव इरशाद कुरैशी द्वारा व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)