यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा शुल्क

Friday, October 2, 2026 - 18:37
0
यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा शुल्क

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के एयरपोर्ट एक्सेस, पार्किंग और मासिक पास से जुड़ी नई दरें लागू कर दी गई हैं। नई व्यवस्था के तहत कमर्शियल वाहनों के लिए विभिन्न सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है, जबकि निजी कारों को निर्धारित अवधि तक पार्किंग में राहत दी गई है।

नई व्यवस्था के अनुसार निजी कारों के लिए एयरपोर्ट परिसर में आठ मिनट तक पार्किंग निशुल्क रहेगी। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। वहीं, कमर्शियल वाहनों के लिए एयरपोर्ट एक्सेस और पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों के मासिक पास की नई दरें भी लागू की गई हैं।

एयरपोर्ट परिसर में नो-पार्किंग क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक वाहन खड़ा करने पर भी सख्ती की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्लैंप किया जा सकता है या क्रेन की मदद से हटाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित वाहन चालक पर निर्धारित जुर्माना भी लगाया जाएगा।

नई पार्किंग व्यवस्था का उद्देश्य एयरपोर्ट परिसर में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और नो-पार्किंग क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने पर रोक लगाना है। यात्रियों और वाहन चालकों से एयरपोर्ट के निर्धारित पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User