शहीदों की स्मृति में लखनऊ में 23-25 मार्च को रेशलिंग गोल्ड कप 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया ‘रेशलिंग गोल्ड कप 2026’ का निमंत्रण
लखनऊ (आरएनआई) आज 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कुश्ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की स्मृति में समर्पित रेशलिंग गोल्ड कप 2026 कार्यक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 23, 24 और 25 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित बाबू के डी सिंह स्टेडियम में प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में पारंपरिक अखाड़ा पद्धति के साथ-साथ ओलंपिक के मानकों पर आधारित प्वाइंट पद्धति की कुश्ती (रेशलिंग) को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से पहलवानों की आय में वृद्धि करने और युवाओं को इस खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकार के आयोजनों से देश में अधिक से अधिक प्रतिभाशाली पहलवान तैयार होंगे, जो ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)