योग से निरोग जीवन का संदेश, हनुमान टेकरी पर पुलिस बल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Sunday, June 21, 2026 - 17:07
Updated: 2 months ago
0
योग से निरोग जीवन का संदेश, हनुमान टेकरी पर पुलिस बल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हनुमान टेकरी मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी एकाग्र, संतुलित एवं सकारात्मक बनाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User