योग से निरोग भारत का संदेश, जबलपुर में राष्ट्रपति ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Sunday, June 21, 2026 - 17:06
Updated: 2 months ago
0
योग से निरोग भारत का संदेश, जबलपुर में राष्ट्रपति ने किया सामूहिक योगाभ्यास

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य तथा माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर के सदर गैरिसन ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी ने आमजन के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User