मोदी के 12 वर्ष के आयोजन के नाम पर फंड के लिए भाजपा कर रही प्रधानो को परेशान: अमीक़ जामेई

Monday, June 22, 2026 - 22:25
Updated: 2 months ago
0
मोदी के 12 वर्ष के आयोजन के नाम पर फंड के लिए भाजपा कर रही प्रधानो को परेशान: अमीक़ जामेई

.जौनपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के 12 वर्ष कार्यकाल के लिए केंद्र सरकार ने प्रचार अभियान की घोषणा की, सबसे पहले तो केंद्र सरकार ने अपने DAVP प्रचार मे उत्तर प्रदेश सरकार पर बजट का बोझ बढ़ाया अब जहाँ जहाँ भाजपा विधायक है वहा ज़िला प्रशासन द्वारा अघोषित तरीके से ग्रामप्रधान और सेकरेट्री पर दबाव डालकर उनसे इस अभियान के लिए फण्ड इकठ्ठा करने का दबाव बनाया जा रहा है जहाँ भाजपा के विधायक आरएसएस के नेता आकर मोदी सरकार की आवास योजना और आयुष्मान कार्ड का प्रचार कर महिला समूह मे अपने प्रचार करेंगे, इस विषय को लेकर जहाँ भाजपा के कार्यक्रम मे अव्यवस्था देखने को मिल रही है वही सपा ने इसे मुद्दा बना लिया है 

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने कहा प्रधान प्रशासक के फ़ैलसे अभी तक प्रभावी हुए नहीं और ग्रामीण अंचल मे विकास का काम ठप्प है अनेक भावी प्रधान, ज़िला पंचायत, बीडीसी प्रत्याशी के चुनाव अभियान मे खर्च के बाद भी चुनाव नहीं होने से प्रत्याशी परेशान है ऐसे मे जब प्रधान पंचायत के पास कोई शक्ति या बजट नहीं तो वह भाजपा के प्रचार के लिए ग्राम प्रधान या सेकरेट्री पैसे कहा से इकठ्ठा करेगा? 

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने प्रेस को बताया की प्रत्येक विधानसभा मे अगर 150 पंचायत मान ले तो 30 लाख रुपये प्रधान / सेकरेट्री से दबाव डालकर इकठ्ठा कराये जा रहे है और जौनपुर मे भाजपा के चार विधायक की बात करें तो 1 करोड़ 20 लाख क्या प्रधान / सेकरेट्री चोरी करके लाएंगे?

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने कहा की पीएम आवास योजना पूरी तरीके से भ्रष्टाचार की भेंट है और ग्राम पंचायत मे आवास भाजपा पार्टी की सदस्यता देख कर दे रही है जिससे नागरिकों मे महिलाओ मे रोष है!

जामेई ने कहा की सपा सरकार मे डॉ. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना' के तहत 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को 3,50,000 / प्रति मकान सोलर लाइट के साथ इस योजना का सीधा लाभ मिला था जिसमे तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने शहीद सैनिकों की पत्नियां/परिवार को लोहिया आवास दिया था

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने कहा की भाजपा के इस अभियान के बहाने आयुष्मान योजना के कार्ड बनाकर अपने वोट पक्के करने की कोशिश मे है उन्हें बताना चाहिए की आखिर अखिलेश सरकार का दिया पांच सितारा 100 बेड का जौनपुर मेडिकल कॉलेज आजतक 80% अनकम्प्लीट क्यों है? जिसमे न डॉक्टर है नहीं मॉडर्न मशीने? उन्होंने कहा की सपा सरकार मे 1 रुपये की पर्ची पर सारे इलाज होते थे पर आज आयुष्मान के नाम पर निजी हॉस्पिटल की चाँदी है जिसे फायदा पहुंचाने का काम भाजपा कर रही है 

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रण है की 2027 मे सरकार बनते ही जौनपुर मेडिकल कॉलेज को फण्ड देकर अधूरा कार्य पूरा करेंगे और जहाँ किसी आयुष्मान कार्ड की जरूरत गरीबो को नहीं पड़ेगी और लोहिया आवास जिनके सर पर छत नहीं है देने का काम समाजवादी सरकार मे होगा!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User