छात्रों की आवाज उठाने पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को कोतवाली बुलाया, समर्थन में जुटे कांग्रेसी

Monday, June 22, 2026 - 22:18
Updated: 2 months ago
0
छात्रों की आवाज उठाने पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को कोतवाली बुलाया, समर्थन में जुटे कांग्रेसी

हाथरस (आरएनआई)। नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की खामियों तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर 23 जून को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को प्रशासन द्वारा कोतवाली बुलाया गया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए।

कोतवाली पहुंचने पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उसी संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेसजन छात्रों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 23 जून को प्रदेश के प्रत्येक जिले में छात्रों के हितों, नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं, पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी और विभिन्न मंडलों पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। हाथरस में भी इसी क्रम में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेसजन पूरी तरह गांधीवादी, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना अपराध नहीं है। छात्रों के भविष्य के लिए संघर्ष करना हमारा कर्तव्य है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश की जनता के मुख्यमंत्री हैं। यदि जनता की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जा रहा है तो प्रशासन को इसका सम्मान करना चाहिए।

जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को कोतवाली बुलाए जाने की जानकारी मिली, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौतम एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य बीना गुप्ता एडवोकेट, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चन्द्र पचौरी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आमना बेगम, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव ठाकुर आकाश सिंह, सोशल मीडिया के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल नरूला, पिछड़ा वर्ग विभाग के शहर अध्यक्ष विष्णु कुमार, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद चांद सहित अनेक कांग्रेसजन तत्काल कोतवाली पहुंच गए और अपना समर्थन व्यक्त किया।बाद में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। इसके उपरांत चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य अपने कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन, आगरा रोड पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ज्ञापन की अंतिम रूपरेखा, रणनीति और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से ज्ञापन में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और उनकी आवाज हर हाल में सत्ता तक पहुंचाई जाएगी।पहले कोतवाली बुलाया, फिर मेरे कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर मुझे नजरबंद किया; छात्रों की आवाज उठाने पर बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User