मूसेपुर ग्राम सभा में फार्मर रजिस्ट्री हेतु शिविर का हुआ आयोजन

Monday, April 13, 2026 - 19:47
Updated: 4 months ago
0
मूसेपुर ग्राम सभा में फार्मर रजिस्ट्री हेतु शिविर का हुआ आयोजन

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी के निर्देश एवं उपनिदेशक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखंड बावन की ग्राम सभा मूसेपुर (तहसील सदर) में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का सफल आयोजन किया गया। कृषि विभाग की पहल पर आयोजित इस शिविर में किसानों को उनकी खतौनी को आधार से जोड़कर फार्मर आईडी बनाने की सुविधा प्रदान की गई।

कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव में लगाए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सीधे लाभान्वित करना है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से अब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, खाद-बीज वितरण एवं कृषि यंत्रों से संबंधित योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उनके खातों में प्राप्त हो सकेगा।

यह शिविर विशेष रूप से उन किसानों के लिए आयोजित किया गया, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अब तक पूर्ण नहीं हो पाई थी। कैंप में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक, प्राविधिक सहायक, कृषि प्रतिनिधि त्रिवेदी एवं लेखपाल कुलदीप दीक्षित की सक्रिय उपस्थिति रही। ग्रामीण किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल को लाभकारी बताया।

ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के आयोजनों से न केवल किसानों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सहजता मिल रही है, बल्कि सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और पहुंच भी सुनिश्चित हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User