महाराणा प्रताप सेना का बढ़ा जनाधार, संगठन विस्तार के साथ प्रतिमा स्थापना की मांग तेज

Friday, June 12, 2026 - 22:45
Updated: 2 months ago
0
महाराणा प्रताप सेना का बढ़ा जनाधार, संगठन विस्तार के साथ प्रतिमा स्थापना की मांग तेज

हरदोई (आरएनआई)। महाराणा प्रताप सेना द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के विस्तार की घोषणा की गई। इस दौरान महाराणा प्रताप एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जिला युवा अध्यक्ष रितेश सिंह ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को जोड़ते हुए समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। वहीं लखनऊ मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह राजा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

मंडल उपाध्यक्ष रितेश सिंह बहर ने कहा कि संगठन हरदोई जनपद से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा आवश्यकतानुसार ज्ञापन भी सौंपेगा।

प्रेस वार्ता के बाद संगठन में नए पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर अंकुर सिंह तोमर को लखनऊ मंडल महामंत्री तथा सचिन श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा में आशीष पाल को जिला युवा महामंत्री, कृष्णा गुप्ता, सौरभ सिंह, विकास यादव एवं शौर्य प्रताप सिंह को जिला युवा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ए-9 न्यूज़ के आलोक श्रीवास्तव ‘बंटी’ एवं बाहुबली न्यूज़ के मयंक टंडन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल अवस्थी, धीरू, जिला अध्यक्ष रितेश सिंह बहर, जिला युवा अध्यक्ष रितेश सिंह, अंकुर सिंह तोमर, शिवम केडिया, रघुराज सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में संगठन पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना की मांग दोहराते हुए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सेना हरदोई के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव जनता के साथ खड़ी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User