भाई-बहन ने रचा इतिहास: आरोन ब्लॉक में हर्षिता और लकी बने टॉपर
आरोन (आरएनआई) ग्राम घटावदा निवासी भुवनेश्वर शर्मा के घर दोहरी खुशी का माहौल है। उनके पुत्र और पुत्री ने बोर्ड परीक्षा में आरोन ब्लॉक टॉप कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
पुत्री हर्षिता शर्मा ने कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वहीं पुत्र लकी शर्मा ने कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर ब्लॉक में प्रथम स्थान पाया है।
दोनों भाई-बहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। हर्षिता और लकी ने अन्य छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी इस बार पास नहीं हो सके, वे निराश न हों। अच्छी तैयारी करें ताकि अगले परीक्षा परिणाम में वे भी टॉप कर सकें।
भाई-बहन की इस उपलब्धि पर परिवार एवं परिजनों में और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)