भरत भूषण तिवारी की मौत उच्चस्तरीय जांच की मांग, ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Monday, June 22, 2026 - 16:04
Updated: 2 months ago
0
भरत भूषण तिवारी की मौत उच्चस्तरीय जांच की मांग, ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर (आरएनआई) । यूपी के जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.)ने इकाई ने बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार, भरत भूषण तिवारी की बिहार पुलिस और एसटीएफ टीम द्वारा कथित तौर पर आत्मसमर्पण के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

महासभा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए किसी राष्ट्रीय संवैधानिक संस्था से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महासभा ने ये भी मांग किया कि यदि इस मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संगठन ने यह भी मांग की कि देश के विभिन्न हिस्सों में ब्राह्मण समाज के लोगों पर कथित अत्याचार, फर्जी मुकदमे और अन्यायपूर्ण कार्रवाई की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो संगठन जनपद से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिद्ध, रमेश कुमार चौबे, राकेश तिवारी, रमाशंकर पाठक, अनुज मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, कृपाशंकर और अरुण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User