चेन चोरी खुलासे पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन का समाज ने किया सम्मान

Tuesday, June 30, 2026 - 16:08
Updated: 2 months ago
0
चेन चोरी खुलासे पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन का समाज ने किया सम्मान

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं पुलिस प्रशासन टीम ने सोमवार को गुना में विराजित राष्ट्रीय जैन संत निर्यापक पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शंका समाधान में पुलिस अधीक्षक द्वारा महाराज श्री से अपना सवाल पूछते हुए कहा कि पुलिस अपनी दुयूटी करते समय कई बार हिंसक हो जाती हे तो हमें दोष लगता हे क्या जिसपर मुनि श्री ने कहा कि पुलिस का काम हे दुस्टो के साथ कठोरता दिखाते हुए समाज की रक्षा करना अगर पुलिस उग्र और नहीं होगी तो अपराधीयों में डर नहीं बनेगा तो वह निरापराध व्यक्ति को परेशान करेगा। जिस प्रकार सैनिक देश की सीमा पर बन्दूक ताने मुस्तेगी के साथ खड़ा रहता है और उसका सदैव यही भाव रहता हे कि उसे दुश्मन को देखते ही में उसे मार दू। तो उसे कोई दोष नही लगता क्योंकि वह देश सीमा पर खड़ा रहकर देश और अपने बतन कि रक्षा कर रहा होता हे। मुनि श्री ने कहा कि हां पुलिस जानकर या जानते हुए किसी निर्दोष को सजा न दिलवाएं। इसी के साथ ही समाज द्वारा मुनि श्री कि भव्य अगवानी में समाज कि कई बहनों कि चेन चोरी हुई थी तो उस चेन चोर गिरोह को पकड़ने पर समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम का पूज्य मुनि के सानिध्य में पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया गया और मुनि श्री ने भी पुलिस प्रशासन कि मंच से तारीफ की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User