सांसद आदित्य यादव का बदायूं में तीन दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

Oct 13, 2025 - 14:29
Oct 13, 2025 - 14:29
 0  243
सांसद आदित्य यादव का बदायूं में तीन दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

बदायूं (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के सांसद व बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद मा० आदित्य यादव जी आगामी 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को समझेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी:
14 अक्टूबर को अपरान्ह 12 बजे वे कलेक्टरेट सभागार बहजोई, सम्भल में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम यारा फर्टिलाइजर, बबराला, सम्भल में करेंगे।  

15 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बबराला, सम्भल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे बदायूं में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात्रि अपने निवास, डी0एम0 रोड, बदायूं पर ही बिताएंगे।  

16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे वे अपने निवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद वे बदायूं में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।  

सांसद आदित्य यादव का यह दौरा क्षेत्रीय विकास और जनता से सीधी संवाद का प्रयास है, जिसमें वे जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0