बिहार: जमुई कांड पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
पटना। जमुई की घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह जाति और धर्म की राजनीति में नहीं पड़ते और सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था तथा सुशासन बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अपराध को जाति या धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार को सुशासन और आम लोगों की सुरक्षा की चिंता है। प्रशासन को अपराध की घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जमुई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)