एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, हॉकी-कबड्डी में जीत; पदकों की संख्या हुई छह

Monday, September 21, 2026 - 13:12
0
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, हॉकी-कबड्डी में जीत; पदकों की संख्या हुई छह

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत ने मुकाबले में नौ गोल दागे। दीपिका, सुनेलिता टोप्पो और रुतुजा पिसाल ने दो-दो गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। दो मुकाबलों में भारतीय टीम अब तक 36 गोल कर चुकी है। भारत का अगला मुकाबला बुधवार, 23 सितंबर को थाईलैंड से होगा।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को शिकस्त दी। भारत ने पहले हाफ में 31 अंक हासिल कर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी। दूसरे हाफ में भी टीम ने अपनी बढ़त कायम रखी और मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय महिला कबड्डी टीम का मुकाबला दिन में बाद में बांग्लादेश से होगा।

वहीं, शूटिंग में भारत ने दो और पदक अपने नाम किए हैं। सुचिका ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया। इन पदकों के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या छह हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User