एशियाड 2026: 0.6 अंक से चूका गोल्ड, इलावेनिल वलारिवान ने जीता रजत; भारत को मिला दूसरा पदक

Sunday, September 20, 2026 - 12:57
0
एशियाड 2026: 0.6 अंक से चूका गोल्ड, इलावेनिल वलारिवान ने जीता रजत; भारत को मिला दूसरा पदक

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने दूसरा पदक भी शूटिंग में हासिल किया है। स्टार निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। इलावेनिल ने 252.4 अंक के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और महज 0.6 अंक से स्वर्ण पदक से चूक गईं।

फाइनल में इलावेनिल ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर बनी रहीं। हालांकि अंतिम तीन शॉट में जापान की हिनाता ताइची ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। हिनाता ने 253.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इलावेनिल 252.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया की हियोजिन बान ने 230.4 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह आइची-नागोया एशियन गेम्स में इलावेनिल वलारिवान का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुमकल के साथ मिलकर रजत पदक जीता था। इस तरह इलावेनिल के नाम अब इन खेलों में दो रजत पदक हो गए हैं।

इलावेनिल के रजत के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 में अब तक दो पदक हो गए हैं और दोनों ही शूटिंग में मिले हैं। दोनों पदक महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में आए हैं।

सोनम मस्कर छठे स्थान पर रहीं

इसी स्पर्धा के फाइनल में पहुंची दूसरी भारतीय निशानेबाज सोनम मस्कर छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 634.1 अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। इलावेनिल के रजत पदक के साथ भारतीय शूटिंग टीम ने आइची-नागोया एशियन गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User