IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, विदेश की नौकरी छोड़कर बनी थीं अधिकारी

Sunday, August 30, 2026 - 14:03
Updated: 22 hours ago
0
IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, विदेश की नौकरी छोड़कर बनी थीं अधिकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। इस्तीफे के समय वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं और इससे पहले देवरिया की जिलाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। 

दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने देश की सेवा के उद्देश्य से विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया था। उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की और UPSC में पहली कोशिश में सफलता हासिल की। 

अपने कार्यकाल में मिर्जापुर और देवरिया के अनुभवों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और उनका आशीर्वाद हमेशा याद रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User