यूपी की सियासत पर इकरा हसन का बड़ा दावा: भाजपा के सामने सपा ही चुनौती, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Tuesday, September 22, 2026 - 18:08
0
यूपी की सियासत पर इकरा हसन का बड़ा दावा: भाजपा के सामने सपा ही चुनौती, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

शामली। दिशा की बैठक के बाद कैराना से सांसद इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बयान दिया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को चुनौती देने और उसे हराने की क्षमता समाजवादी पार्टी में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुकाबले सपा ही मुख्य राजनीतिक चुनौती है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी मुकाबला कर सकती है।

कांग्रेस को लेकर इकरा हसन ने कहा कि वह प्रदेश में भाजपा के खिलाफ प्रभावी मुकाबला नहीं कर पाएगी। उन्होंने गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि गठबंधन नहीं रहता है तो कांग्रेस को नुकसान हो सकता है, जबकि सपा को इससे नुकसान नहीं होगा।

दिशा की बैठक में सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद होने के कारण उनके क्षेत्र के विकास कार्यों में अपेक्षित गति नहीं मिल रही है। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह से सवाल किया कि क्या वह भाजपा और रालोद से जुड़े हुए हैं। इस पर अभियंता ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं और शासन के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।

इकरा हसन ने बताया कि गढ़ी दथेडा से नाई नगला होते हुए थालवा और कैराना से इस्सौपुर खुरगान तक सड़क निर्माण के लिए शासन से मंजूरी कराई गई है। उन्होंने करीब 800 मीटर सड़क के निर्माण सहित प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User