गुना में युवक गेंट्री पर चढ़ा, पुलिस और क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया

Monday, October 13, 2025 - 14:31
Updated: 11 months ago
0

गुना (आरएनआई) आज हनुमान चौराहे पर एक युवक कोर्ट के सामने स्थित गेंट्री (विज्ञापन गेट) पर चढ़ गया। उसे देखकर भीड़ लग गई और जाम की स्थिति बनने लगी। यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। दरअसल गेंट्री पर कोई भी आसानी से चढ़ जाता है। विज्ञापन के बैनर बदलने के लिए अक्सर ठेकेदार के कर्मचारी भी चढ़ते उतरते हैं। ऐसे ही ये युवक भी चढ़ गया, और डॉक्टर को बुलाने की जिद करने लगा।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन किसी की हिम्मत गेंट्री पर चढ़कर युवक को उतारने की नहीं हुई। एक वरिष्ठ पत्रकार ने जब वहां खड़े एक दीवान को मशविरा दिया तो वह उनसे ही बहस पर उतारू हो गया। थोड़ी देर बाद नगरपालिक की विद्युत शाखा की हाइड्रॉलिक बकेट क्रेन बुलाई गई। दो निजी लोग गेंट्री पर चढ़े और समझाइश देकर उक्त युवक को क्रेन में बैठा कर नीचे उतारा। 

युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसे सिटी कोतवाली ले जाया गया है जहां उससे व उसके परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User