यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने लाठी चलाई
आगरा। यूजीसी के विरोध में रविवार को यूजीसी मुक्ति मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गई।
प्रदर्शनकारियों के एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के बाद वहां भी हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद भीड़ नाई की सराय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किए जाने का आरोप है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चलाकर भीड़ को मौके से खदेड़ा।
खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने शनिवार देर रात से धरना शुरू किया था। मोर्चे के सदस्यों के पहुंचने के साथ ही वहां ट्रैक्टर भी जुटने लगे थे। मोर्चे की ओर से 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ता इससे पहले ही शनिवार रात से धरने पर बैठ गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)