ईरान की दो टूक: शर्तें माने अमेरिका, वरना नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

Monday, September 21, 2026 - 12:21
0
ईरान की दो टूक: शर्तें माने अमेरिका, वरना नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक न तो होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाएगा और न ही अमेरिका के साथ बातचीत के पुराने ढांचे में लौटने पर विचार किया जाएगा। ईरान ने मध्यस्थों के जरिए संघर्ष रोकने, जमे हुए धन को जारी करने और नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करने समेत अपनी मांगें अमेरिका तक पहुंचाई हैं।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि ईरान ने मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका को अपनी मांगें और शर्तें स्पष्ट रूप से बता दी हैं। उनके मुताबिक, जब तक ईरान की शर्तें पूरी नहीं होतीं, ईरानी लोगों के जरूरी अधिकारों को मान्यता नहीं मिलती और अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं करता, तब तक बातचीत के पुराने ढांचे में लौटने की कोई संभावना नहीं है।

गालिबाफ ने साफ कहा कि इन शर्तों के पूरा होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का भी कोई सवाल नहीं है। ईरान का यह रुख ऐसे समय सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य इस तनाव का प्रमुख केंद्र बन गया है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां समुद्री यातायात पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल आपूर्ति पर आगे भी असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User